हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मारपीट में सग...

    मारपीट में सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने मारपीट के एक मामले में दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौच करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द वार्ड संख्या-03 निवासी नौशाद ने कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि विगत 26 मार्च 2024 को दोपहर करीब 12 बजे बच्चे गली में खेलते-खेलते हुए आपस में लड़ने लगे। उसने बच्चों को समझाकर उनके घर भेज दिया तथा वह भी अपने घर आ गया। Kairana News

    इसी दौरान मोहल्ले के ही मुदस्सिर व मुबस्सिर, ताजीम, कल्लों व मुन्ना लाठी-डंडों आदि से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दिया। जब उसने गाली-गलौच का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व घर पर मौजूद उसके पिता इरशाद को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिसमें उसका पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– जाखल में फ्लैग मार्च निकाल कर निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here