हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ सीएम की व्यस्...

    सीएम की व्यस्तता के बीच पॉलिटिकल सेक्रेटरी का इस्तीफा, बेदी के संगठन में जाने की चर्चा जोरों पर

    Manohar Lal

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के पॉलिटिकल सेक्रेटरी (Manohar Lal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे सीएमओ में हलचलें बढ़ गई है। दूसरी तरफ सीएम कुरुक्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उनके इस्तीफे को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाए हंै। इसको लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है कि बेदी फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय होकर लोस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं। इसलिए भी उनके संगठन में जाने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।

    यह भी पढ़ें:– पंजाबी सिंगर की कमिश्नर से गुहार; बढ़ाइये सुरक्षा, कोई दे ना मार

    2014 में बने थे शाहाबाद से विधायक | (Manohar Lal)

    हरियाणा में हुए 2014 में विधानसभा चुनाव में कृष्ण बेदी शाहाबाद विधानसभा से विधायक बने थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य मंत्री बना दिया था। वहीं 2019 में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। चूंकि बेदी सीएम के काफी करीबी माने जाते हैं, इसके बाद उन्हें सीएम ने अपना पॉलिटिकल सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here