गाजियाबाद पुलिस को आईजीआरएस में प्रथम स्थान, मार्च माह में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर मिली राज्य स्तरीय प्रशंसा
- पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के निर्देशन में पूरे कमिश्ररेट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: कमिश्ररेट गाजियाबाद पुलिस ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में मार्च 2026 माह के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस की समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण जन शिकायत निस्तारण प्रणाली का परिणाम है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त 548 शिकायतों में से 518 आवेदकों ने संतोष व्यक्त किया, जिससे संतुष्टि प्रतिशत 94.53 फीसद दर्ज किया गया। वहीं, आवेदकों से सम्पर्क का प्रतिशत 96.53% रहा, जो गाजियाबाद पुलिस की सक्रियता और नागरिक केंद्रित नीतियों को दर्शाता है। कमिश्ररेट के सभी 25 थानों ने भी निर्धारित समय में शिकायतों का पूर्ण निस्तारण किया।
इन प्रमुख थानों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
गाजियाबाद कोतवाली, लोनी, मसूरी, टीलामोड, अंकुर विहार, विजय नगर, कौशाम्बी, नंदग्राम, खोडा, इंद्रापुरम, कविनगर, साहिबाबाद, क्रासिंग रिपब्लिक, भोजपुर, ट्रोनिका सिटी, निवाड़ी, सिहानी गेट, वेव सिटी, मधुबन बापूधाम, मुरादनगर, मोदी नगर, लिंक रोड, शालीमार गार्डन, महिला थाना और लोनी बोर्डर सभी ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान सुनिश्चित किया।
पुलिस आयुक्त ने की प्रशंसा और दिए निर्देश | Ghaziabad News
इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने कमिश्ररेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है और पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते रहना आवश्यक है।
समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि
जनपद पुलिस ने इस उपलब्धि से यह स्पष्ट हुआ है कि गाजियाबाद पुलिस जनसुनवाई और शिकायत निवारण में अग्रणी है। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और आवेदकों के साथ संवाद प्रणाली ने पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और भरोसा मजबूत किया है।















