हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ कोविड के चलते...

    कोविड के चलते बढ़ रही खुदरा महंगाई

    Wholesale-inflation

    कारोबारी लोगों को अर्थव्यवस्था अलग तरीके से समझ में आती है, आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के आने के बाद मुंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स करीब 814 बिंदु बढ़कर बंद हुआ। एक साल का हिसाब लगाएं तो सेंसेक्स में करीब पच्चीस प्रतिशत का उछल आया। यह हालात उस अर्थव्यवस्था के नहीं लगते, जो करीब दो सालों से महामारी से गुजर रही है। पर वास्तविक्ता तो यह है कि अर्थव्यवस्था महामारी से गुजर रही है और महामारी के अलावा कई नई चुनौतियां भी पैदा हो गई हैं। यूक्रेन के विवाद के बाद कच्चे तेल के भावों में आग लग गई है। इस बात की क्या गारंटी है कि कोरोना की अगली लहर नहीं आएगी, यह अलग संकट है। सचमुच के संकट से पहले आशंकाओं के संकट आते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अप्रैल दिसंबर 2021 में खुदरा मूल्य सूचकांक औसत 5.2 फीसदी के स्तर पर रहा। कुल मिलाकर खुदरा स्तर पर महंगाई बढ़ी है।

    यह बात दूसरे संकेतों से भी साफ होती है। आटा, चावल, टूथपेस्ट बेचनेवाली कंपनियों के आंकड़े बता रहे हैं कि उनकी सेल तो बढ़ गयी है यानी रकम के लिहाज से तो उनकी सेल दस प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी हुई दिख रही है, पर मात्रा के लिहाज से सेल नहीं बढ़ रही है। यानी कंपनियों ने तमाम आइटमों की कीमतें बढ़ा दी हैं, कीमतें बढ़ गयी हैं, तो कुल बिक्री बढ़ी हुई दिख रही है। पर लोग ज्यादा नहीं खरीद रहे हैं। महंगाई के मोर्चे पर सतर्क रहना होगा। अभी तो चुनाव की मजबूरियां हैं, पर देर सबेर कच्चे तेल के बढ़े भाव डीजल और पेट्रोल की महंगाई की शक्ल में दिखेंगे ही।

    वहीं आर्थिक सर्वेक्षण में दर्ज है कि 2020-21 में लागू पूर्ण लॉकडाउन की तुलना में दूसरी लहर का आर्थिक प्रभाव कम रहा, हालांकि इसका स्वास्थ्य पर प्रभाव काफी गंभीर था। यानी लहर के बाद लहर आ रही है, पर उसके साथ जीना भारतीय समाज और भारतीय अर्थव्यवस्था सीख रही है। कोरोना आर्थिक महामारी का मुकाबला बेहतर तरीके से तब किया जा सकता है कि जब देश की पूरी जनसंख्या टीकाकृत हो जाये। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की ओर अग्रसर है एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8.5 प्रतिशत के वृद्धि दर हासिल करने की सम्भावना व्यक्त की गई है। इस प्रकार भारत विश्व में सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं की सूची में बना रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here