हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    Rohtak Road Accident: सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत

    Rajkot News
    सांकेतिक फोटो

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Road Accident News: महम थाना के अंतर्गत गांव बहलबा गांव के पास हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव बहलबा निवासी राज सिंह देर शाम अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर खेत से घर आ रहा था तभी रास्ते में अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि राज सिंह रिटायर्ड फौजी था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Doctors Strike: जिले में 42 डॉक्टर रहे गैर हाजिर, दूसरे जिले से बुलाए चिकित्सक