हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सेवानिवृत अध्...

    सेवानिवृत अध्यापक वेदप्रकाश नोखवाल दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। सेवानिवृत अध्यापक वेदप्रकाश नोखवाल की ओर से सोमवार को अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कर मनाया गया। इसके तहत नोखवाल ने जंक्शन पुलिस थाना प्रांगण में थाना स्टाफ के साथ मिलकर सहजन व अमलतास प्रजाति के पौधे लगाए। इस मौके पर एएसआई कृष्णलाल बिश्नोई ने बताया कि वेदप्रकाश नोखवाल की ओर से दो साल पहले भी थाना परिसर में अंजीर व अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए थे। अन्य लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पेड़ की छांव में हर कोई बैठना तो चाहता है लेकिन पौधे लगाने वाले कम हैं। अगर पौधा लगा भी दिया जाता है तो उसकी देखभाल नहीं की जाती। लेकिन वेदप्रकाश नोखवाल वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। Hanumangarh News

    हर साल जन्मदिन पर लगाते हैं अपनी उम्र के बराबर पौधे

    वे पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करते हैं। थाना परिसर में ही इनकी ओर से पूर्व में लगाए गए पौधे आज बड़े हो चुके हैं। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। वेदप्रकाश नोखवाल ने बताया कि वे सेवानिवृति के बाद से पिछले तीन साल से अपने हर जन्मदिन पर पौधे लगा रहे हैं। वे 69 साल के हो चुके हैं। इस कारण 69 पौधे लगाए गए हैं। इस बार वे अधिकतर पौधे खुद तैयार करेंगे। इसके लिए उन्होंने जैविक खेती की ट्रेनिंग ली है। वे स्वयं खेती भी करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को खुशी के मौके पर पौधे लगाने चाहिएं ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहा। उन्होंने संदेश दिया कि जन्मदिन पर घर की बजाए झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच केक काटकर और उन्हें जरूरत की सामग्री भेंट कर मनाएं। Hanumangarh News

    National Flag Respect Campaign: राष्ट्रध्वज राष्ट्र सम्मान मुहिम के अंतर्गत 2150वां ध्वजारोहण