हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश Barnava Ashra...

    Barnava Ashram Live: बरनावा से पूज्य गुरु जी आए लाइव, जल्दी करें दर्शन

    Barnava Ashram Live
    Barnava Ashram Live: बरनावा से पूज्य गुरु जी आए लाइव, जल्दी करें दर्शन

    बरनावा। Barnava Ashram Live: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां 21 दिन की फरलो पर बरनावा आश्रम पधारे। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि प्यारी साध-संगत जी! सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद! और एमएसजी भंडारा जो सांर्इं शाह मस्ताना जी महाराज का, आने वाला है और एमएसजी भंडारे का महीना चल रहा है, उसकी आपको बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत सतगुरू परमात्मा आपको खुशियां दे। आप सब खुश तो हो ही रहे हैं लेकिन आपसे गुजारिश है, प्रार्थना है कि आप यूपी मत आइयेगा। जहां भी आपको जिम्मेवार सज्जन कहें, उसी के अनुसार आपने रहना है, उसी के अनुसार आपने चलना है, अमल करना है। सो, आपको बहुत बहुत आशीर्वाद! आगे भी आपने अमल किया है और हमें पूरा यकीन है कि इस बार भी आप पूरा-पूरा अमल करेंगे। सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद।

    आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां 21 दिन की फरलो मिलने के बाद आज डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा बागपत (उत्तर प्रदेश) पधारे। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर साध-संगत के बीच पहुंची तो करोड़ों डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और एक-दूसरे को मोबाइल फोनों पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here