हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश अभी-अभी गुजरा...

    अभी-अभी गुजरात हादसे पर पूज्य गुरु जी का बयान | Watch

    Morbi News

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने (Morbi News) इस्ट्राग्राम के माध्यम से गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुखदाई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। पूज्य गुरु जी ने इंस्टाग्राम पर लिखा गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुखदाई दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हैं और मृतकों और उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं कि परम पिता परमात्मा से अरदास है कि इस मुश्किल वक्त में उक्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

    https://instagram.com/stories/saintdrmsginsan/2960160681572155218?igshid=YmMyMTA2M2Y=

    msg

    गुजरात: चीख पुकार, डूबते लोग, चारों तरफ चीत्कार और अपनों को तलाशती आंखें…15 घंटे से रेस्क्यू जारी

    अब तक 141 लोगों की मौत

    bridge collapse

    गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 141 लोगों की मौत हो गयी है तथा सात अन्य घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 141 हो गयी है, जबकि सात अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए। पुल पर आये अधिकतर लोग छठ पूजा के लिए आये थे। वहीं गुजरात के मोरबी शहर में हादसे के बाद से ही प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। 170 से ज्यादा लोगों का अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। पीड़ित परिवारों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान हुआ है।

    Gujarat Morbi Bridge Collapse

    दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ : मोदी | Morbi News

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया में सोमवार को एकता दिवस समारोह में कहा कि मैं एकता नगर में हूं,पर मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा हुआ है। मोदी ने कहा कि देश के विभिन्न कोनों से यहां केवड़िया एकता नगर में आए पुलिस बल के साथी, एनसीसी के नौजवान, कला से जुड़े हुए सारे आर्टिस्ट, देश के विभिन्न हिस्सों में एकता दौड़ रन फॉर यूनिटी में शामिल हो रहे नागरिक भाई-बहन, देश के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, अन्य महानुभाव और सभी देशवासियों मैं एकता नगर में हूं, पर मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा हुआ है। शायद ही जीवन में बहुत कम ऐसी पीड़ा मैंने अनुभव की होगी। एक तरफ दर्द से भरा पीड़ित दिल है और दूसरी तरफ कर्म और कर्तव्य का पथ है। इस कर्तव्य पथ की जिम्मेवारियों को लेते हुए मैं आपके बीच में हूं, लेकिन करुणा से भरा मन उन पीड़ित परिवारों के बीच में है। उन्होंने कहा कि हादसे में जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा है, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है। गुजरात सरकार पूरी शक्ति से, कल शाम से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। केंद्र सरकार की तरफ से भी राज्य सरकार को पूरी मदद दी जा रही है। बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को लगाया गया है। सेना और वायुसेना भी राहत के काम में जुटी हुई हैं। जिन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहां भी पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है। लोगों की दिक्कतें कम से कम हों इसे प्राथमिकता दी जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here