हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेवाड़ी पुलिसक...

    रेवाड़ी पुलिसकर्मी ने अपने घर में लगाई आग

    fire sachkahoon

    नशे में धुत होकर पहले पत्नी को पीटा

    रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने खुद के घर में आग (Fire) लगा दी। आग की वजह से घर का सामान जल गया। हालांकि घर में रखा सिलेंडर फटने से बच गया। पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह आग लगाने की बात कबूल कर रहा है। मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही अमित रेवाड़ी की पुलिस लाइन में तैनात है। उसने शहर से सटे गांव ढालियावास में किराए पर घर लिया हुआ है। आरोप है कि दोपहर वह नशे में धुत होकर घर पर पहुंचा और फिर पत्नी के साथ मार-पिटाई की। इस बीच पत्नी उससे बचकर बाहर भाग गई। पीछे से आरोपी पुलिसकर्मी ने घर में आग लगा दी।

    घर से आग की लपटे उठती देख पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग (Fire) पर काबू पाया। आग की वजह से घर में रखी वॉशिंग मशीन, कूलर व अन्य सामान पूरी तरह जल गया। पड़ोसियों की मानें तो आग के बीच ही एक शख्स ने घर में घुसकर गैस सिलेंडर को बाहर निकाला, वरना सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था।

    इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी पर ही लांछन लगाता नजर आया और कबूल किया कि उसने ही घर में आग (Fire) लगाई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पड़ोसियों ने बताया कि इससे पहले भी वह घर में इसी तरह की हरकतें कर चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here