हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार में राज...

    बिहार में राजग में भी पड़ी दरार

    Bihar Assembly Elections

    लोजपा ने अलग चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    नई दिल्ली। बिहार में अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भी दरार पड़ गई है और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठबंधन से अलग होकर लड़ने का ऐलान किया है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में संसदीय दल की रविवार को यहां हुई बैठक में बिहार विधानसभा का चुनाव भाजपा-जदयू गठबंधन से अलग होकर लड़ने का फैसला किया गया, लेकिन साथ ही लोजपा संसदीय बोर्ड ने चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन का भी प्रस्ताव दिया है।

    बैठक के बाद लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मौजूद जदयू से वैचारिक मतभेदों के कारण बिहार में लोजपा ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर तथा लोकसभा चुनाव में लोजपा का भाजपा के साथ मजबूत गठबंधन है और वह आगे भी कायम रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।