हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार आम फलों का रा...

    आम फलों का राजा है, गलत ढंग से खाने पर नुकसान भी ज्यादा है

    Mango
    National Fruit Mango

    आम आजकल ‘आम’ है, लेकिन समर सीजन में आने वाला यह फल (Mango) बहुत ही खास भी है और इसे खाना भी बहुत ही रोचक है। इसे खाते समय गुठली फिसल-फिसलकर इधर-उधर भाग जाती है, कहीं फिसलकर कपड़ों पर गिर गई तो कहीं फर्श पर जा गिरती है लेकिन इसे खाने में मजा भी बहुत आता है। वहीं दूसरी ओर अगर आम को खाने में कोई लापरवाही बरती जाए या इसे खाने का सही ढंग न अपनाया जाए तो यही आम खाना भारी भी पड़ सकता है। आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं इसे खाने का सही तरीका क्या है और क्या-क्या सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

    यह भी पढ़ें:– वजन कम करने की कहानी, जानें जीरे की जुबानी | Jeera Ka Pani

    आपको याद होगा कि बड़े-बुजुर्गों द्वारा पहले आपको समझाया जाता था कि (Mango) खाने से पहले आपको क्या करना है और खाने के बाद क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं। फलों का राजा आम बहुत ही गुणकारी और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती है। पर मायने यह रखता है कि आप इसे खाते कैसे हैं। फलों को गलत ढंग या गलत समय पर खाने से आपके स्वास्थ्य पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए सबसे पहले ये जानना बहुत ही जरूरी है कि कोई भी वस्तु खाने से पहले या खाने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि आम खाने के बाद कुछ लोगों के पेट में गड़बड़ी होने लगती हैं और इसका कारण होता है आम खाने का गलत ढंग।

    आम खाने की सही जानकारी होना बहुत अनिवार्य | Mango

    आयुर्वेद भी कहता है कि कोई भी फल सही समय और सही ढंग से खाया जाए तो ही उसके पोषक तत्वों का भरपूर लाभ मिल सकता है अन्यथा अंजाम गलत भी भुगतने पड़ सकते हैं। कई बार क्या होता है कि आम खाने से पेट और त्वचा से संबंधित कुछ समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं इसकी वजह है उसे खाने का गलत ढंग और गलत समय। इसलिए तो बड़े-बुजुर्ग भी कहते थे कि इसे खाने के सही ढंग और सही समय की सही जानकारी होना बहुत अनिवार्य है।

    आइये जानते हैं आम खाने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें कि किस तरह आम का सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद रहेगा।

    एक रसीले एवं भरपूर पके हुए आम में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की मात्रा होती है। एक मेडिसिन लाइब्रेरी द्वारा आम को लेकर प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार आम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, कॉपर, फॉलेट, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, थायमीन का एक बेहतरीन स्रोत है। आम में प्राकृतिक रूप से शुगर उपलब्ध होती है। पर इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। बता दें कि यदि आपको डायबिटीज है तो एक सीमित मात्रा में ही आम का सेवन करें।

    कब खाएं आम

    अगर आम खाने के सही समय की बात की जाए तो आम दोपहर के खाने के कुछ देर बाद खाना बहुत लाभदायक होता है। लेकिन आप इसे सनैकिंग तौर पर भी ले सकती हैं। इस तरह से अगर आम खाया जाए तो आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य रहेगा।

    आजकल घरों में आम खाने में कुछ घरेलू तरीके प्रयोग में लिए जाते हैं जोकि खतरनाक भी हो सकते हंै। जैसे आम के साथ दही खाना। यह बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कभी भी आम के साथ दही नहीं खानी चाहिए। कई बार खाली पेट आम खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से ट्रिगर करता है। इसलिए जितना हो सके सुबह खाली पेट आम न खाएं। इसी प्रकार रात को भी आम खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

    बता दें कि जब भी आप आम बाजार से खरीदकर लाते हैं तो आते ही इसे नहीं खाना चाहिए। आम खाने से पहले कम से कम आधा घंटा पानी में डुबोकर रखें, जिससे आम में फाइटिक एसिड नामक नेचुरल मॉलिक्यूल कम हो जाए और आपके शरीर को कोई नुकसान ना पहुंचे। क्योंकि अधिक मात्रा में फाइटिक एसिड लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हो सके तो आम को पानी में डालकर कुछ देर छोड़ दें ताकि पानी एक्स्ट्रा फाइटिक एसिड को सोख ले।

    मैंगों शेक से परहेज करें

    आपको बता दें कि रात को खाने के बाद आम खाना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि रात का आम खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिसके कारण शुगर का खतरा बढ़ सकता है और शुगर के मरीजों के लिए यह और भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसे कभी भी रात को खाने के बाद नहीं खाना चाहिए। अगर एक्सपर्ट की मानें तो आम को पूरे फल के रूप में खाना चाहिए। जितना हो सके मैंगो जूस से परहेज रखें। सुबह ब्रेकफास्ट में आम खाया जा सकता है। साथ ही ओट्स और अन्य हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने भी जरूरी है। सुबह खाली पेट केवल आम खाना आपका ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। आम को फ्रूट सलाद के रूप में खाना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। साथ ही अन्य फलों और सब्जियों को भी इसके साथ खाया जा सकता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here