हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने कर दिया कमाल! झटके 4 ब्रॉन्ज

    Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मिस्र (इजिप्ट) में खेली गई यूआईपीएम 2024 मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व चैम्पियनशिप (बायथल और ट्रायथल)2024 में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चार ब्रॉन्ज पदक जीते है। रिया सहारण ने अंडर-17 आयु वर्ग में अलग-अलग इवेंट में चार पदक जीते है। रिया सहारण के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां व कॉलेज प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा इन्सां ने उन्हें बधाई दी और उनके सुनहरी भविष्य की भगवान से कामना की। Sirsa News

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने बताया कि रिया सहारण ने बायथल मिक्स्ड रिले, ट्रायथल मिक्स्ड रिले, बायथल गर्ल्स रिले व ट्रायथल गर्ल्स रिले वर्ग में एक-एक ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किया है। वहीं चैंपियनशिप में भाग ले रही संजना ने छठे पायदान पर रही है। बता दें कि इस चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल से ग्यारहवीं कक्षा की रिया सहारण व कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की संजना भाग लिया।

    यूआईपीएम 2024 मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व चैम्पियनशिप | Sirsa News

    वहीं विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम में मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन आॅफ इंडिया की ओर से पवन कुमार को टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया हुआ है। पवन कुमार भी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के सुपर स्टूडेंट (पूर्व खिलाड़ी) है। वहीं विश्व चैंपियनशिप में प्रशिक्षक की रूप से सेवाएं दे रहे पवन कुमार व खिलाड़ी रिया सहारण व संजना ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं व उनके द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियोंं को दिए जा रहे खेल टिप्स को दिया है।

    सभी ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर उसका पूरा श्रेय पूज्य गुरुजी को जाता है। प्रधानाचार्या ने बताया कि पूज्य गुरुजी ने खिलाड़ियोंं को शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल व ट्रेक बनाकर दिया, जिसकी बदौलत यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे है और देश की झोली में मेडल डाल रहे हैं। मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी विल शिरगांवकर व प्रशिक्षक पवन कुमार ने खिलाड़ियोंं को पुरस्कृत किया और बधाई दी। Sirsa News

    Body Donation: गुरचरण सिंह इन्सां संसार से रुखसत होकर भी इन्सानियत के काम आए!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here