हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राजद ने प्रेम...

    राजद ने प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

    Rajya Sabha Candidate

    Rajya Sabha Candidate | बिहार से गुप्ता एवं सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया

    पटना (एजेंसी)। बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह को पार्टी का राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की आज घोषणा की। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में (Rajya Sabha Candidate) राज्यसभा के लिए पार्टी के दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि बिहार से गुप्ता एवं सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

    • दोनों उम्मीदवार वीरवार को विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
    • वर्तमान में प्रेमचंद गुप्ता झारखंड से राजद के राज्यसभा सांसद हैं।
    • उनका कार्यकाल 09 अप्रैल 2020 को समाप्त हो रहा है।
    • राजद ने झारखंड के बाद अब उन्हें पुन: बिहार से राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है।
    • सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्रधारी सिंह राज्यसभा के लिए पहली बार राजद की ओर से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।