हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश रालोसपा का बि...

    रालोसपा का बिहार बंद शांतिपूर्वक शुरू

    RLSPA

    पटना 04 फरवरी (एजेंसी)

    राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के दो दिन पूर्व पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हाेने के विरोध में पार्टी आज बिहार बंद शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। राज्य पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि रालोसपा के बंद का कहीं कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है और अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि एहतियात के तौर पर राजधानी पटना समेत सभी जिलों के प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    इस बीच रालोसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कुशवाहा की पुलिस लाठीचार्ज में पिटाई से आक्रोशित राजधानी पटना के राजा बाजार और जगदेव पथ के निकट सड़क को जामकर लगभग दो घंटे तक यातायात को अवरुद्ध रखा। इसी तरह पटना जंक्शन के निकट भी कुछ देर के लिए बंद समर्थकों ने यातायात को बाधित किया।

    आरा स्टेशन पर रालोसपा समर्थकों ने नयी दिल्ली से पटना आ रही राजधानी एक्सप्रेस को भी कुछ देर के लिए रोक दिया लेकिन रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल कार्रवाई कर बंद समर्थकों को खदेड़ दिया। उल्लेखनीय है कि श्री कुशवाहा को 02 फरवरी को आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल किये जाने के विरोध में रालोसपा ने इस वर्ष 04 फरवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है। महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी ने भी बंद का समर्थन किया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।