लुधियाना/गोराया (सच कहूँँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Goraya News: गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब एक एक्टिवा सवार व्यक्ति की टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आवाजाही प्रभावित रही। राहगीरों ने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फिल्लौर निवासी हेमंत कुमार के रूप में हुई है। Ludhiana News
इस तरह हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीछे से आ रही एक्टिवा अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। मौके पर मौजूद सुखदेव सिंह ने बताया कि वे जालंधर से आ रहे थे, तभी हाईवे पर अचानक जाम लग गया। आगे जाकर देखा तो एक्टिवा ट्रक से टकराई हुई थी और सवार गंभीर हालत में पड़ा था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस | Ludhiana News
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर संपूर्ण फैक्टरी के पास एक एक्टिवा सवार की ट्रक से टक्कर हो गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें:– Haryana Board Paper Leak: 10वीं के गणित का पेपर लीक मामले में दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज















