हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तेज रफ्तार के...

    तेज रफ्तार के कारण हुआ दर्दनाक हादसा , एक की मौत

    Car, Accident, High Speed, Killed, Uncontrolled, Punjab

    अमृतसर। एयरपोर्ट पर तेज रफ्तार से जा रही सफारी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर की ग्रिल तोड़ कर सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि दूसरी तरफ से रही एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। इससे दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सफारी में सवार 23 साल का युवक जयदीप सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    तीन दोस्त रेस्तरां में खाना खाने जा रहे थे

    रात करीब 1 बजे तीनों दोस्त सफारी गाड़ी पीबी-65-एएफ-2400 में बैठकर एयरपोर्ट रोड पर किसी रेस्तरां में खाना खाने के लिए जा रहे थे। रोड खाली  होने के कारण  गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी। गाड़ी मीरांकोट चौक से थोड़ी आगे पहुंची तो बेकाबू हो गई। स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी डिवाइडर की ग्रिल तोड़ कर सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। वहीं दूसरी तरफ से रही एक अन्य गाड़ी ने तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश की, जिससे वह गाड़ी घूम गई और उसके पिछली तरफ टकरा गई। जयदीप सफारी गाड़ी में कंडक्टर सीट पर बैठा था। इस कारण वह गंभीर जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।