हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश हादसा: ट्रक स...

    हादसा: ट्रक से भिड़ी जीप, 4 की मौत

    Road, Accident, Four, Killed

    दो लोगों की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

    जालोर,(एजेंसी)।कोतवाली थाना क्षेत्र के लेटा के समीप गुरुवार रात को करीब पौने नौ बजे जीप और ट्रक की भिड़ंत में चार जनों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियों समेत छह जने घायल हो गए। सभी लोग निकटवर्ती उम्मेदाबाद के बताए जा रहे है।

    पुलिस के अनुसार कुआबेर धोरा उम्मेदाबाद निवासी लोग रामदेवरा दर्शन के लिए जीप में सवार होकर गए थे। दर्शन के बाद सोनाणा खेतलाजी दर्शन करते हुए लौट रहे थे। इस दौरान लेटा के समीप जीप की ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे जीप में सवार एक महिला समेत चार जनों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियों समेत छह घायल हो गए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।