हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश झांसी: बच्चों...

    झांसी: बच्चों को स्कूल ले जा रही टैक्सी पलटी,एक की मौत अन्य घायल

    Accident in Agra

    झांसी 09 अक्टूबर (वार्ता)

    उत्तर प्रदेश में झांसी के बबीना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी एक टैक्सी अनियंत्रित होकर मंगलवार की सुबह पलट गई। इस दुर्घटना में टैक्सी में सवार एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बबीना थानार्न्तगत बनगांव से सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही टैक्सी जैसी ही हाईवे पर आयी , बीएचईएल के पास इमामी गेट पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। टैक्सी में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चे सवार थे। टैक्सी की पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गयी।

    राहगीरों ने टैक्सी में फंसे बच्चों को निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होने बताया कि बच्चों को टैक्सी से निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां एक बच्चे अंशु (05) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई , बाकी बच्चों को भी चोटें आयी हैं।  पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बार टैक्सी चालक सुरेंद्र फरार हो गया। सुरेंद्र बनगांव का ही रहने वाला है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो