हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ट्रक से टकराई...

    ट्रक से टकराई कार, दो जवानों की मौत

    अल्टो कार में कपूरथला की ओर जा रहे थे तो हुआ हादसा

    • हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे दोनों हेड कांस्टेबल मदन सिंह व रमन कुमार

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर में सोमवार को एक सड़क हादसे में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के दो जवानों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ये दोनों ड्यूटी पर कपूरथला की तरफ जा रहे थे। करतारपुर के पास इनकी कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    कपड़ों से मिले पहचान पत्रों के मुताबिक एक जवान का नाम हेड कांस्टेबल मदन सिंह और दूसरे का हेड कांस्टेबल रमन कुमार है। दोनों हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे जिस वक्त रमन और मदन अल्टो कार में सवार कपूरथला की ओर जा रहे थे तो यहां करतारपुर के करीब गांव नौगजा में इनकी कार की खाली गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई।

    बताया जा रहा है कि ये दोनों कपूरथला में पोस्टिड थे और हादसे के वक्त ड्यूटी के लिए ही जा रहे थे। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।