हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश दु:खद: एक ही ...

    दु:खद: एक ही घर से उठी आठ अर्थियां, 4 वर्ष के मासूम ने दी मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा गांव

    udaypur

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नए वर्ष के जश्न में डूबे राजस्थान में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि राजस्थान के उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों के 12 चिराग हमेशा-हमेशा के लिए बुझा दिए। जयपुर के सामोद का रहने वाला परिवार नए वर्ष पर कुलदेवी को शीश नवा सुख समृद्धि और लंबी आयु की कामनाएं कर वापस घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में 2 सगे भाइयों का पूरा परिवार उजड़ गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हुई, इसमें एक गांव के 9 लोग शामिल थे, जिसमें एक ही परिवार के आठ सदस्यों की अर्थियां एक साथ उठीं तो चीखपुकार और कोहराम मच गया। घर परिवार व रिश्तेदार तो क्या, पूरा गांव ही यह दृश्य देख बिलख पड़ा।

    udyapur

    गांव में पसरा सन्नाटा

    रविवार सायं करीब 6 बजे हादसे की जानकारी गांव में पहुंची। जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया। रात तक परिवार के कुछ लोगों को ही हादसे के बारे में बताया गया। महिलाओं को इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। शव देर रात तक चौमूं सीएचसी की मॉच्युर्री में रखवाए गए। रात को कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। सोमवार सुबह जब सभी शव गांव पहुंचे तो परिवार वालों के साथ ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here