हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ भयानक हादसा :...

    भयानक हादसा : रेत से भरे डंपर और प्राइवेट बस में टक्कर

    Road Accident, Bus, Truck, Collision, Haryana

    यमुनानगर। जगाधरी जेल के पास तेज रफ्तार के चलते एक बस दूसरी दिशा से आ रहे ओवरलोड डंफर से टकरा गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार २४ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जगाधरी सिविल अस्पताल में दाखिल लोगों में से दो की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया गया है। हादसे में एक ओर बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है तो वहीं सीएम के कहने के बाद भी ओवरलोड थम नहीं रहा। शहर से लेकर शहर के बाहर भी खनन से भरी ओवरलोड गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही हैं। फिलहाल पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है, जबकि हादसे में यहां बस का चालक गंभीर हालत में अस्पताल में पड़ा है तो दूसरी तरफ डंपर चालक डंपर को छोड़ कर फरार हो गया।