हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी मार्ग पर सड़क हादसा, बाल-बाल बचे लोग

    सरसा (सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी मार्ग पर गांव बेगू स्थित पेट्रोल पम्प पर आज सुबह सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन और शिफ्ट गाड़ी की टक्कर हुई जिससे गाड़ी पलट गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी तुरंत पलटी मार गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार लोग सुरक्षित रहे।

    कैसे हुआ हादसा

    प्रत्क्षदर्शियों के अनुसार सुबह स्कूल वैन और शिफ्ट गाड़ी की टक्कर हो गई जिससे गाड़ी ने पलटी मार दी। राहत की बात रही गाड़ी में सवार लोगों को मामूली चोटे आई और सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। घटना स्थल पर पुलिस मौजूद थी और मामले की जांच में जुटी है।

    ओमप्रकाश एएसआई ने बताया कि आज सुबह स्कूल वैन और शिफ्ट गाड़ी की टक्कर हो गई। गाड़ी में सवार लोग सब सुरक्षित है। गाड़ी को हटाने का कार्य चल रहा है। अभी मामले की जांच चल रही है कि हादसा कैसे हुआ है। लेकिन गनीमत रही कि हादसा में सवार लोग सभी सुरक्षित है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here