हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर में ‘आ...

    जालंधर में ‘आप’ का रोड शो

    AAP
    दिल्ली व पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान रोड शो के दौरान

    दिल्ली सीएम केजरीवाल बोले, कांग्रेस को वोट की जरुरत नहीं, भाजपा को फर्क नहीं

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने रोड शो निकाला। शहर के सबसे व्यस्त वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से शुरु हुए रोड शो के दौरान (AAP) आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को वोट की जरुरत नहीं है। भाजपा की मोदी सरकार को एक सीट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन हमारे लिए यह सीट बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से पूछा-क्या कांग्रेस का दिल्ली से कोई नेता चुनाव में आया। क्या राहुल गांधी जालंधर में वोट मांगने आए?। लोगों के ना कहने पर केजरीवाल ने कहा कि वह इसलिए नहीं आए क्योंकि आपके कीमती वोट की उन्हें जरुरत नहीं है। इस बार जालंधर की सीट 11 महीने के लिए देकर देखो अगली बार पंजाब की 13 सीटें ’आप’ हमारी झोली में डाल दोगे।

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने रोड शो कवर कर रहे मीडिया कर्मियों से कहा कि वह रोड शो खत्म होने के बाद लोगों से बात जरुर करें कि उन्हें कोई लालच देकर या फिर पैसे देकर तो नहीं लाया गया है। (AAP) यहां पर जो भी लोग आए हैं वह अपनी इच्छा से समर्थन देने आए हैं। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसा कि विरोधी रैली करने के लिए पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं। केजरीवाल और सीएम मान ने कहा कि अगले साल मई में फिर से लोकसभा चुनाव है। आप भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और सुशील रिंकू पर 11 महीने कि लिए विश्वास करके देखो। आपने 60 साल कांग्रेस को दिए हमें सिर्फ 11 महीने दो। यदि काम पसंद नहीं आया, हम निकम्मे निकले तो अगले साल लोकसभा के चुनावों में आप हमें बेशक वोट मत डालना।

    केजरीवाल ने कहा कि 11 महीने में ही हम विकास के ऐसे काम करके दिखाएंगे कि अगले साल आप 13 की 13 सीटें हमारी झोली में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से ही अब (AAP) आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। जब लोकसभा के अंदर इतिहास में दर्ज होगा तो भगवंत मान के बाद जालंधर के सांसद का नाम आएगा।

    मुख्यमंत्री ने एक नया उद्घाटन करते हुए कहा कि जालंधर में पीजीआई जैसी सेहत सुविधा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर में स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (पीआईएमएस) को पंजाब सरकार अब खुद अपने आप चलाएगी। उन्होंने कहा कि इसे पीजीआई जैसा बनाया जाएगा। पीआईएमएस के प्रबंधकों को सरकार ने नोटिस दे दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here