हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ लूट के इरादे ...

    लूट के इरादे से घर में घूसे तीन बदमाशों ने चलाई गोलियां

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    कु त्ते के भौंकने पर जागा परिवार तो मचाया शोर

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में देर रात तीन चोरों ने एक मकान में चोरी के इरादे से घुस कर गोलियां चला दी। चोरों द्वारा तीन गोलियां चलाई गई, जिसमें से एक गोली मकान मालिक के पेट को छूते हुए निकली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। बताया जाता है कि हुनामल प्याऊ से कोंट रोड़ की तरफ खेतों में बने एक मकान में देर रात करीब दो बजे तीन चोर आए। तीनों चोर पैदल मकान के पास आए। चोरों को देख के मकान के पास कुते भौंकने लेग तो मकान से एक महिला निकली और उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगों को जगाया।

    मकान मालिक कृष्ण यादव ने बताया कि जब उसने चोरों से सामना किया तो उन्होंने तीन गोलियां चला दी, जिसमें से एक उसके पेट को छूते हुए निकली। फिलहाल कृष्ण चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है और पूरे मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है। वही सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी एसआई देशराज दहिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से दो गोलियों के खोल बरामद हुए है और मकान मालिक कृष्ण की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बताया जाता है कि तीनों चोर पैदल ही मकान के पास आए थे और उनका इरादा मकान के बाहर बंधी तीन भैंसों को चोरने का था। फिलहाल चोर गोली चलाकर फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।