हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुटेरों ने दि...

    लुटेरों ने दिन दिहाड़े गोलीबारी कर बैंक की कैश वैन से लूटे 5 लाख

    Robbers, Looted 5 lakh, Guard Injured, Punjab

    गोलियां लगने से बैंक का सुरक्षा गार्ड हुआ गंभीर रूप से घायल

    संगरूर(गुरप्रीत सिंह /नरेश कुमार)। आज संगरूर -पटियाला रोड पर दिन देहाड़े नकाबपोश लुटेरों ने बैंक की कैश वैन पर घात लगा कर गोलियों से हमला कर बैंक के सुरक्षा गार्ड को गंभीर रूप से घायल कर दिया व 5 लाख रुपये की करीब की नकदी लूट कर फरार हो गए। जानकारी मुताबिक आज बाद दोपहर एक बैंक की गाड़ी भवानीगढ़ में स्थित एटीएम में नकदी डालने जा रही थी तो भाई गुरदास कॉलेज के पास दो मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों जिनमें से एक ने रुमाल से मुंह ढका हुआ व दूसरे ने हेल्मट पहना हुआ था, ने वैन के टायर में गोली मारी

    इसके बाद जब गाड़ी रुकी तो उन्होंने वैन में मौजूद सुरक्षा गार्ड की ओर गोलियां चला दी व तीन गोलियां सुरक्षा गार्ड के लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया व गाड़ी के चालक को पिस्तौल की नोक पर पैसों वाला थैला जिसमें 5 लाख रुपये के करीब नगदी थी, लेकर फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती करवाया गया।

    मौके पर पहुंचे एसपी (डी) हरमीत सिंह हुन्दल ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी बारीकी के साथ जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि यह वैन कौला पार्क संगरूर स्थित बैंक में से कैश ले कर भवानीगढ़ स्थित एटीएम में डालने गई थी जिसके साथ यह घटना घटित हो गई। उन्होंने बताया कि हमें पता चला है कि लुटेरों ने कई फायर किए हैं जो वैन के अलग-अलग हिस्सों पर लगे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।