हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश Looting: लूटे...

    Looting: लूटेरों ने दुकानदार से लूटे एक लाख रूपये

    Ludhiana News
    Ludhiana News: लुधियाना में दुकानदार से पिसतौल तान कर रूपये लूटते लूटेरे।

    दो लूटेरों ने दिया घटना को अंजाम, मामला दर्ज

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Robbers Looted: थाना साहनेवाल के अधिकार क्षेत्र में एक दुकानदार से पिस्तौल के जोर पर एक लाख रूपये लूटने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते सतेन्द्र कुमार, पुत्र गोपाल, निवासी लोटस इंकलेव डेहलो रोड पद्दी (लुधियाना) ने बताया कि वीरवार को वह गुरुद्वारा सोमासर साहब टिब्बा गेट के सामने स्थित अपनी सतेंन्द्र बुक डिपू, करियाणा व जनरल स्टोर पर मौजूद था, जहां दोपहर करीब 3 बजे दो युवक उसकी दुकान में दाखिल हो गए। दोनों युवकों के मुंह रूमाल से ढ़के हुए थे। Ludhiana News

    जिन्होंने दुकान में दाखिल होते ही उससे सिगरेट मांगी। ज्यों ही वह सिगरेट देने लगा तो एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने जबरन काऊंटर के दराज में पड़ा बैग निकाल लिया। सतेन्द्र कुमार के मुताबिक बैग में एक लाख रूपये की नकदी के अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड, डैबिट कार्ड, ड्राईविंग लाईसैंस मौजूद था। पीड़ित ने बताया कि लूटेरों के जाने के बाद ज्यों ही वह दुकान से बाहर निकला तो उसे पड़ोसी से पता चला कि दोनों युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। उन्होंने बताया कि घटना को लूटेरों ने दो मिनट में अंजाम दिया व रफूचक्कर हो गए। उन्होंने मांग की कि उसने पाई- पाई जोड़कर एक लाख रूपये एकत्रित किए थे, जिसमें उसने विभिन्न दुकानों को पैमेंट करनी थी। इसके अलावा वह पैसे ट्रांसफर का काम भी करते हैं, जिसके लिए उसने अपने पास एक लाख रूपये रखे थे। Ludhiana News

    जांचकर्त्ता अधिकारी हरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सतेन्द्र कुमार के बयानों पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगामी जांच शुरु कर दी है। जल्द ही मामले को हल कर लिया जाएगा। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– डिप्टी कमिशनर ने ड्राईविंग ट्रैक का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here