हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तमंचे की नोकप...

    तमंचे की नोकपर दुकान में घुस कर सर्राफ से 50 हजार की लूट

    Sirsaganj
    Sirsaganj: तमंचे की नोकपर दुकान में घुस कर सर्राफ से 50 हजार की लूट

    सिरसागंज (अशोक कुमार पत्रकार सिरसागंज) घनी आबादी के बीच स्थित दुकान में घुस कर तमंचाधारी नकाबपोश बदमाश ने शुक्रवार देर शाम सर्राफ से 50 हजार रुपये लूट लिए। उसने तमंचा दिखाकर थैले में दो लाख रुपये और सोने के गहने रखने को धमकाया था। घटना से – सनसनी फैल गई। एसपी ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तमंचा ताने बदमाश कैद हो गया।

    कस्बा के मुख्य मार्ग पर स्थित बीच की सराय के पास राकेश जैन की आरके ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। देर शाम सात बजे शाल से मुंह ढका बदमाश उनकी दुकान में आया। उसने उन्हें तमंचा दिखाते हुए थैला दिया और कहा कि वह उसमें दो लाख रुपये और सोने के गहने रख दो। यह कहते हुए उसने शुक्रवार को देर शाम सीसी कैमरे में कैद दुकान के अंदर सर्राफ पर तमंचा ताने बदमाश व्यापारी द्वारा उपलब्ध राकेश पर तमंचा तान दिया। जिससे वह घबरा गए। उन्होंने बदमाश से सिर्फ 50 हजार रुपये होने की बात कहते हुए उसे उसके थैले में रख दिया। इसके बाद लुटेरा बाइक से भाग गया। उसके जाने के बाद राकेश ने दुकान के बाहर आकर चीख पुकार की तो आसपास के लोगों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तमंचा ताने बदमाश, मांगे थे दो लाख बीच की सराय के पास शुक्रवार शाम हुई घटना से फैली सनसनी और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ विनीत कुमार ने एसओ वैभव कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है। पीड़ित राकेश जैन नए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here