हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home चंडीगढ़ मोबाईल छीन कर...

    मोबाईल छीन कर भाग रहे लूटेरे हुए सड़क हादसे का शिकार

    Dera Bassi News
    एक युवक की मौत व एक युवक घायल

    डेराबस्सी (सच कहूँ/एम.के. शायना)। डेराबस्सी ईसापुर रेलवे फाटक के नजदीक एक ज्यूय विक्रेता का मोबाईल छीनकर (Snatching Mobile) भागने वाले मोटरसाईकल सवार दो लूटेरों का कुछ ही दूरी पर भयानक सड़क एक्सीडैंट हो गया। अमलाला रोड पर धनौनी मोड़ से सामने से आ रहे मोटरसाईकल से उनकी बाईक की टक्कर हो गई। मोटरसाईकल सवार एक लूटेरा सड़क पर गिर गया व उसकी मौके पर ही मौत हो गई व जबकि उसके साथी का पैर टूट गया। टक्कर से दूसरे बाईक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। तीनों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लाया गया। पैर टूटे युवक को जीएमसी 32 रैफर कर दिया गया। डेराबस्सी पुलिस मामले की जांच कर रही है। Dera Bassi News

    जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान आशीश निवासी शिमला व घायल युवक की पहचान विक्रम निवासी गांव नाभा साहिब जीरकपुर के तौर पर हुई है। यह हादसा डेराबस्सी-धनौनी रोड पर कंट्रीसाईड पैलेस के सामने घटित हुआ है, जहां सड़क पर काफी खतरनाक मोड़ पर भाग रहे युवकों के तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाईकल से अपना संतुलन खो दिया व गिरने से पहले ही उनकी सामने से आ रहे बाईक से भी सीधी टक्कर हो गई। वहीं दूसरी तरफ पंजगरामी की तरफ से आ रहे बाईक सवार कृष्णन कुमार व उसके भाई निवासी डेराबस्सी के भी चोटें लगी हैं। Dera Bassi News

    राहगीरो ने उनको डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसे का शिकार हुुए युवकों का पीछा करने वाले मोबाईल फोन के मालिक ने हादसे वाली जगह पर पहुंचकर अपना मोबाईल बरामद कर लिया व अपना फोन लेकर चला गया। इस संबंधी ज्यूस विक्रेता सानू ने बताया कि बाईक सवार दो युवक उसके पास आए और एक फोन करने के लिए उसका मोबाईल फोन ले लिया। इस दौरान वह फोन लेकर फरार हो गए।

    वहीं हवलदार धर्मराज ने बताया कि उसके ब्यान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मोटरसाईकल जब्त कर लिया गया है और इसके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मोबाईल लेकर भागने के मामले में उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंधी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। Dera Bassi News

    यह भी पढ़ें:– जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here