हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गैस कटर से एट...

    गैस कटर से एटीएम काट ले गए लुटेरे

    Robbers, ATM, Gas Cutter, Cash, CCTV, Police, Rajasthan

    साढे 12 लाख रुपए बताए जा रहे है एटीएम में

    • सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी पुलिस

    बाडमेर (सच कहूँ न्यूज)। बाडमेर के शिव थाना इलाके में मंगलवार देर रात को लुटेरे एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काटा औ गाड़ी में डाल कर ले गए। वारदात के दौरान एटीएम में साढे 12 लाख रुपए की नकदी थी। बुधवार सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ले जांच में जुट गई। वहीं पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    पुलिस के अनुसार थाना इलाके में उंडू गाव में पीएनबी बैंक के बाहर इसी बैंक का एटीएम लगा हुआ था। जहां देर रात को आधा दर्जन लुटेरे एटीएम में घुसे और गैस कटर की मदद से मशीन को काटकर अपने किसी वाहन में डाल कर ले गए। बुधवार सुबह एटीएम में रुपए निकालने आए लोगों को वारदात का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारियों से पता किया तो एटीएम में करीब साढे 12 लाख रुपए होना बताया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।