हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ढाणी में घुसक...

    ढाणी में घुसकर लूटपाट, बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़। संगरिया क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में रात्रि को बदमाशों ने एक ढाणी में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में संगरिया पुलिस थाना में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी अयूब खां (36) पुत्र मोहम्मद सरवर निवासी वार्ड 14, गांव फतेहपुर ने संगरिया थाना में रिपोर्ट दी कि वह घटना के समय सिरसा गया हुआ था, जबकि घर पर उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। Hanumangarh News

    धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने नकदी-जेवर लूटे

    14 मार्च की रात करीब 11 बजे आरोपी अब्दुल कादिर पुत्र हाजी सकील नम्बरदार, आजाद पुत्र मोहम्मद सकील, रजाक पुत्र हनीफ, सब्दर पुत्र माम हुसैन, भालू, अनवार पुत्र माना निवासी फतेहपुर ढालिया व रोशन निवासी लीलांवाली धारदार हथियार लेकर उसकी ढाणी में घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और खिड़कियों के शीशे व गेट तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने वॉशिंग मशीन तोड़ दी और पत्नी व बच्चों को डराकर साइड में कर दिया। बदमाश घर में रखे जमीन बिक्री के करीब 3.50 लाख रुपए नकद व करीब एक तोला सोने के जेवरात लूटकर ले गए।

    शोर सुनकर पास में सो रहे परिवादी के पिता मोहम्मद सरवर मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ, पैर, कंधे व आंख पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घायल अवस्था में उन्हें हनुमानगढ़ के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News