हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश गौतमबुद्धनगर ...

    गौतमबुद्धनगर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदमाश कैब लूटकर फरार

    Yamuna Expressway

    गौतमबुद्धनगर (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के इंफोटेक थाना क्षेत्र में बदमाश चालक के साथ मारपीटकर उसकी कैब लूटकर फरार हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओला कैब चालक खरखौदा (मेरठ) निवासी वाजिद मंगलवार देर रात मुथरा से दिल्ली के लिए दो लोगों को लेकर रवाना हुआ था। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात करीब दो बजे जब कैब चालक जेवर टोल प्लाजा के पास पहुंचा को । सवारी के रुप में बैठे उन बदमाशों ने वाजिद के साथ मारपीट की और उसकी कैब लूटली और उसे वहीं उतार कर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कैब चालक वाजिद ने इंफोटेक थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।