हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home खेल गंभीर-इशांत प...

    गंभीर-इशांत पर भरोसा, रोहित,धवन,राहुल बाहर

    मुंबई:  ओपनर गौतम गंभीर तथा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर एक बार फिर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताते हुये उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ नौ नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिये भारतीय टीम में मौका दिया है लेकिन तीन विशेषज्ञ बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन और लोकेश राहुल चोट के कारण बाहर रहेंगे।
    चयनकर्त्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद की अगुवाई में राष्ट्रीय चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिये बुधवार को यहां भारतीय टीम का चयन किया।
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने बैठक में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें तीन विशेषज्ञ बल्लेबाज रोहित, धवन और राहुल को चोट के कारण टीम से बाहर रखा गया है। (वार्ता)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here