हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल T20 World Cup...

    T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी फैंस को रुलाने वाले बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

    T20 World Cup 2024
    T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी फैंस को रुलाने वाले बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

    T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को छह से मिली जीत के बाद रोहित ने कहा, ‘मैं उनके बारे में अधिक बात नहीं करना चाहता। हम पिछले कुछ वर्षों से लगातार इस बात का साक्षी रहे हैं कि वह क्या कर सकते हैं। वह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं लेकिन अन्य गेंदबाजों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्य गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, ‘जाहिर तौर पर इस तरह के टूर्नामेंट में आप अपने खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की अपेक्षा करते हैं। छोटे-छोटे योगदानों ने आखिर में बड़ा अंतर पैदा किया। जिसके हाथ में भी गेंद आई, वह टीम के लिए योगदान देना चाहता था।

    AC Care Tips: AC से आ रही है गर्म हवा तो अपनाएं ये टिप्स, कुछ ही मिनटों में चिल्ड हो जाएगा पूरा रूम

    उन्होंने कहा, ‘हमें लगा कि हमने कुछ रन कम बनाए हैं। इसलिए हमें अनुशासन में रहकर गेंदबाजी करने की आवश्यकता थी। मैंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास नहीं किया। विकेट बाद बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई थी और मूवमेंट भी नहीं मिल रही थी इसलिए मैंने यह प्रयास किया कि जितना संभव हो सके सीम को हिट करूं। उन्होंने अपनी रणनीति को साझा करते हुए कहा, ‘हमने पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान धैर्य बनाए रखा। पिच से अधिक मदद नहीं मिल रही थी इसलिए ऐसी परिस्थिति में एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमें इस बात को लेकर स्पष्ट होना था कि हमें किस तरह की गेंदबाजी करनी है और हम विपक्षी टीम पर वैसा दबाव बनाने में सफल भी हुए। T20 World Cup 2024

    गेंदबाजी के दौरान में बाहरी आवजो से ध्यान हटाकर वर्तमान में रहने का प्रयास कर रहा थे और यही सोच रहे थे कि मुझे कैसी गेंद डालनी चाहिए जिससे कि बल्लेबाज को शॉट खेलने में दिक्कत हो। उन्होंने कहा, ‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। दस ओवर के बाद हम तीन विकेट पर 81 रनों के साथ अच्छी स्थिति में थे। लेकिन हम यहां से साझेदारियां नहीं बना सके। मुझे लगा कि हमने 15-20 रन कम बनाए हैं। हमने इस बारे में चर्चा भी की थी इस तरह की पिच पर हर रन मायने रखता है। हमारे जेहन में 140 का स्कोर चल रहा था। लेकिन मैं यही सोच रहा था कि हमारे गेंदबाज बढ़िया प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने किया भी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here