हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ रोहतक: दो युव...

    रोहतक: दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत

    Rohtak, Two, Youths, Shot

    मोटरसाइकिल सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजा

    • एफएसएल की विशेष टीम ने भी घटना स्थल का किया निरीक्षण

    सच कहूँ/नवीन मलिक रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। शिवाजी कॉलोनी थाना के अंतर्गत सुनारिया चौक के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को चार बदमाशो ने गोली मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले घायल को पीजीआई पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

    • एक युवक को लगी चार गोली, दूसरे को लगी एक गोली

    बताया जा रहा है कि हमलावर गांव सुनारिया के हो सकते है और पुलिस इसी आधार पर जांच पडताल कर रही है। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पीजीआई पहुंच गए। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को सुनारिया निवासी सुमित व विजय मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुनारिया चौक से बाल्टी फैक्टरी की तरफ जा रहे थे, जब वह फैक्टरी के नजदीक पहुंचे तो इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आए और आते ही सुमित व विजय पर फायरिंग शुरू कर दी। सुमित को चार गोली लगी, जबकि विजय को एक गोली लगी और वह दोनो लहुलुहान होकर वहीं गिर गए।

    गोली की आवाज सुनकर वहां पर सनसनी फैल गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरो की भीड एकत्रित हो गई और उन्होंने इसकी सूचना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुमित को चार गोलिया लगी थी। विजय की हालत भी नाजुक बनी हुई है। बाद में सूचना मिलने पर दोनो के परिजन पीजीआई पहुंच गए। परिजनो ने पुलिस को बताया कि हो सकता है रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव के ही कुछ युवको पर परिजनो ने शक भी जताया है, जिनकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।