हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में तीन...

    अबोहर में तीन घरों की छतें गिरी, जानी नुक्सान से बचाव

    Abohar News
    Abohar News: अबोहर में तीन घरों की छतें गिरी, जानी नुक्सान से बचाव

    फ्रिज, टीवी, कूलर, अलमारी व अन्य सामान मलबे में दबा | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Roof Collapse: क्षेत्र में वीरवार को हुई भारी बारिश जहां शहरवासियों के लिए राहत लेकर आई तो वहीं कुछ लोगों के लिए आफत भी बनी। स्लम बस्तियों में रहने वाले इन लोगों के घरों की छतें बारिश के कारण गिर गई जिससे उनका ना केवल भारी नुकसान हुआ, बल्कि भविष्य में रहने की समस्या भी खड़ी हो गई। Abohar News

    अबोहर की इंद्रा नगरी गली नंबर 7 निवासी सुखदेव पुत्र करतार सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार मजदूरी करता है। कल देर रात वह आंगन में सोए हुए थे तो अचानक उनके कमरे की छत गिर गई, जिससे कमरे में रखा सामान फ्रिज, टीवी, कूलर, अलमारी व अन्य सामान मलबे में ही दब गया और उनको भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

    मकान में आई दरार | Abohar News

    पंजपीर नगर निवासी आशा देवी ने बताया कि कल वह कमरे में सो रहे थे तो बारिश के चलते बरामदे की छत गिर गई और उनके कमरों में दरारें आ गई जो किसी भी समय गिर सकते हैं अब तक उन्हें कमरे में सोने से भी डर लगने लगा है क्योंकि उसके छोटे छोटे बच्चे हैं। संत नगर गली नंबर 3 निवासी कमला देवी पत्नी बबलू ने बताया कि कल शाम उसकी सास काम पर गई हुई थी कि बारिश के कारण किसी के घर पर ही फंस गई। इसी दौरान उसके कमरे की छत अचानक नीचे आ गिरी जिससे उनका नुकसान हो गया। अगर उसकी सास समय पर घर आ जाती तो छत उसके ऊपर भी गिर सकती थी।

    गौरतलब है कि गत दिवस दशमेश नगर निवासी एक परिवार के घर की भी छत बारिश के कारण गिर गई। दो दिनों में ही चार परिवारों के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Roof Collapse: मलबे में दबने से मायके आई दो बेटियों सहित छह घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here