
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। बीते महीनों में अलग-अलग Rotaract Clubs द्वारा चलाए गए सामाजिक अभियानों ने सामुदायिक सेवा, आपदा-राहत और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आयोजकों के अनुसार, इन पहलों में स्थानीय स्तर के साथ-साथ अंतर-शहरी सहयोग भी देखने को मिला।
Rotaract Club of Thane Titans की प्रतिनिधि Swati Nair ने सच कहूँ को बताया कि क्लबों का लक्ष्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि युवाओं को दीर्घकालिक सामाजिक नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है।
28 दिसंबर 2025: बच्चों के लिए ‘Rangin Tiliya’ आयोजन
28 दिसंबर 2025 को डोंबिवली ईस्ट स्थित रोटरी भवन में Rotaract Club of Dombivli Downtown, Rotaract Club of Thane Titans और Prangan Foundation के संयुक्त प्रयास से ‘Rangin Tiliya’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सच कहूँ को बताया गया कि इसमें गुल्लक पेंटिंग, मैजिक शो और चॉकलेट वितरण जैसी गतिविधियों के ज़रिये बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की निगरानी Rtr. पूजा कदम और Prangan Foundation के स्वयंसेवकों ने की।
13 सितंबर 2025: ‘Shaktiroopa’ आत्म-रक्षा कार्यशाला
13 सितंबर 2025 को ठाणे के शारदा विद्यालय मंदिर में Rotaract Club of Thane Titans, Beyond X और Shree Urja Foundation के सहयोग से ‘Shaktiroopa’ नामक आत्म-रक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

Swati Nair ने सच कहूँ को बताया कि इस कार्यशाला में वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को सुरक्षा उपायों और मूल आत्म-रक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कपिल सुरवे द्वारा दिया गया, जबकि आयोजन का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष Neelesh Naidu और सचिव Diya Khatri ने किया।
29 नवम्बर 2025: पंजाब बाढ़ राहत: अंतर-शहरी सहयोग की मिसाल
पंजाब में बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लिए Rotaract Club of Thane Titans, Rotaract Club of Brampton (Canada) और Rotaract Club of Ludhiana Supporters ने संयुक्त राहत अभियान चलाया।

सच कहूँ को बताया गया कि इस पहल के तहत राहत सामग्री एकत्र कर ज़मीनी स्तर पर वितरित की गई और करीब 60 किलोग्राम आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों तक पहुँचाई गई।
युवा नेतृत्व और सेवा-भाव का उदाहरण
Swati Nair ने सच कहूँ से बातचीत में कहा कि विभिन्न शहरों और देशों के क्लबों के बीच समन्वय से सामाजिक प्रभाव कई गुना बढ़ाया जा सकता है। आयोजकों के अनुसार, ये कार्यक्रम Rotaract District 3142 के अंतर्गत युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सेवा-भाव की मजबूत मिसाल बने हैं।
आयोजकों ने बताया कि इन अभियानों में Rutuj, Neelesh Naidu और Harshith Ravikumar ने क्लब सदस्यों के रूप में इन कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें:– Pakistan Blast: इस्लामाबाद में जोरदार धमाका, इलाके में अफरा-तफरी, 15 से ज्यादा की मौत, 80 से अधिक घायल














