हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम हेल...

    गुरुग्राम हेल्थ हब बना, यहां के लोगों को क्या मिला, यह सोच का विषय: राव इंद्रजीत

    रोटरी ब्लड केंद्र में रोटरी चैरिटेबल पैथ लैब का किया उद्धघाटन

    गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज गुरुग्राम भले ही एक हेल्थ हब बन चुका है, जहां विभिन्न देशों से लोग अपना इलाज कराने के लिए गुरुग्राम का रुख कर रहे है। स्थानीय लोगों को इन सुविधाओं का क्या लाभ मिला यह सोच का विषय है। यह बात उन्होंने शनिवार को कादीपुर स्थित रोटरी ब्लड केंद्र में रोटरी चैरिटेबल पैथ लैब के उद्धघाटन अवसर पर कही।

    यह भी पढ़ें:– डब्ल्यूएचओ का बड़ा खुलासा- शराब सेवन की कोई सुरक्षित सीमा नहीं

    राव इंद्रजीत सिंह कहा कि रोटरी क्लब द्वारा ब्लड बैंक के माध्यम से किया जा रहा सेवा कार्य निश्चित रूप से उत्कृष्ट सेवा का श्रेष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए रोटरी क्लब का कार्य सराहनीय है, जिसके लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री को क्लब द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों से अवगत कराया व उनसे कहा कि भविष्य में क्लब के विस्तार के लिए नए भवन की आवश्यकता है। वहीं क्लब की बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए क्लब को करीब 50 किलोवाट के सोलर पैनल भी लगवाने है। जिसका करीब 30 लाख रुपए अनुमानित खर्च है।

    केंद्रीय मंत्री ने क्लब के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्लब के विस्तार के लिए वे सरकार से स्वयं इसकी पैरवी करेंगे। वहीं क्लब में सोलर पैनल लगाने के लिए उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जनहित के लिए कार्यरत गुरुग्राम रोटरी क्लब का यह कार्य निगम से करवाया जाए। यदि किन्ही कारणों से यह कायज् निगम से नहीं हो पाया तो वे इस कार्य को अपने एमपी लेड फण्ड से करवाना सुनिश्चित करेंगे।

    केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान क्लब में दी जा रही सुविधाओं जैसे डायलिसिस केंद्र, थेलेसीमिया केंद्र, ब्लड डोनेशन केंद्र सहित क्लब में ब्लड सेंपल्स व प्लाज्मा सेंपल्स को संरक्षित करने के लिए बनाई गई लैब का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्लब के प्रेजिडेंट मुकेश शर्मा, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन रविन्द्र जैन, मानव आवाज संस्था के संयोजक एडवोकेट अभय जैन, रोटरी क्लब गुरुग्राम के वाईस प्रेसिडेंट मुनीश खुल्लर, जनरल सेक्रेटरी केएस यादव, सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी व आमजन उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here