हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Namo Bharat Train: आरआरटीएस नामों भारत ट्रेनों के यात्रियों को देगी स्टेशनों पर लग्जरी सुविधाएं

    Ghaziabad News

    आरआरटीएस स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द मिलेंगी शॉपिंग, खानपान और बैंकिंग, ऑफिस समेत अन्य सुविधाएं, तैयारी शुरू,मांगी निविदाएं | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Namo Bharat Train: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों को जल्द ही नामों भारत ट्रेनों की तेज और आरामदायक यात्रा के अलावा स्टेशनों पर हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिनमे यात्रियों को खरीदारी, रेस्तरां और खाद्य दुकानों में भोजन और बैंकिंग सेवाओं जैसी सुविधाओं का आनंद मिलेगा। ये सुविधाएं आरआरटीएस स्टेशनों के परिसर के भीतर प्रवेश और निकास क्षेत्रों के आस-पास वाणिज्यिक स्थानों पर उपलब्ध होंगी, जिससे यात्री सुविधा में वृद्धि होगी। Ghaziabad News

    हाल ही में नमो भारत ट्रेनों ने 10 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की उपलब्धि हासिल की है। प्रतिदिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, आरआरटीएस स्टेशनों के परिसर में इन सुविधाओं की उपलब्धता से यात्री सुविधा में और वृद्धि होगी।

    एनसीआरटीसी ने उपलब्ध स्थानों के लिए मांगी निविदाएं | Ghaziabad News

    एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए कॉरिडोर के संचालित सेक्शन के स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वारों के आस-पास उपलब्ध स्थानों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। पहले चरण में साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों पर उपलब्ध स्थानों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदाएं जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून 2024 है। और निविदा से संबन्धित दस्तावेज़ एनसीआरटीसी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

    वर्तमान में साहिबाबाद से लेकर मोदी नगर नॉर्थ के बीच 34 किमी के सेक्शन में 8 स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन सेवाएँ संचालित हैं। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशन शामिल हैं। जल्द ही संचालित सेक्शन के अन्य स्टेशनों में उपलब्ध वाणिज्यिक स्थानों के लिए भी यह प्रक्रिया शुरू होगी। Ghaziabad News

    साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर वसुंधरा और साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से सटे प्रवेश और निकास ब्लॉक में लगभग 165 वर्ग मीटर का निर्मित क्षेत्र निविदा के लिए खुला है। यह स्थान मदन मोहन मालवीय रोड पर स्थित है जो रेस्तरां और खानपीन आउटलेट्स, शॉपिंग आउटलेट्स, बैंकों और कार्यालयों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान करता है।

    इस स्टेशन पर भी मिलेंगी ये सभी सुविधाएं | Ghaziabad News

    वहीं, इसी तरह गुलधर आरआरटीएस स्टेशन के प्रवेश और निकास ब्लॉक में स्थित लगभग 145 वर्ग मीटर का एक निर्मित क्षेत्र रेस्तरां, खानपीन आउटलेट्स, शॉपिंग आउटलेट्स, बैंकों और कार्यालयों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है। यह स्टेशन दिल्ली-मेरठ रोड पर स्थित है, जहां से गाजियाबाद का पॉश इलाका राज नगर एक्सटेंशन कुछ ही दूरी पर है। इसके साथ ही इस स्टेशन के आसपास शैक्षणिक और आवासीय परिसर भी मौजूद हैं।

    नामों भारत के स्टेशन पर होगा व्यवसायिक क्षेत्र, मिलेगी सभी सुविधाएं

    इसके साथ ही दुहाई आरआरटीएस स्टेशन पर पॉकेट ए और डी के प्रवेश और निकास में दो वाणिज्यिक स्थान हैं, जो क्रमशः लगभग 140 और 135 वर्ग मीटर क्षेत्र में हैं।और मेरठ रोड के दोनों किनारों पर स्थित हैं। ये स्थान रेस्तरां और विभिन्न व्यावसायिक कार्यों ( उद्यमों) के लिए उपयुक्त हैं। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान भी मौजूद हैं।

     

    नामों भारत ट्रेन कॉरिडोर का जल्द होगा विस्तार

    वर्तमान में जल्द ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालित 34 किमी के सेक्शन का विस्तार होने जा रहा है,फिलहाल यह विस्तार मेरठ में मेरठ साउथ स्टेशन तक होने की उम्मीद है। इस स्टेशन के जुड़ने से आरआरटीएस के संचालित खंड की लंबाई 42 किमी हो जाएगी।

    नामों भारत ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ, मोदीपुरम ,82 किलोमीटर के रूट के संचालन का लक्ष्य 2025

    सम्पूर्ण कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है और निर्माणाधीन हिस्सों में निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। सम्पूर्ण सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों का संचालन जून 2025 तक आरंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। Ghaziabad News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here