हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home अन्य खबरें मुंबई में सोश...

    मुंबई में सोशल वर्कर ने टेबल पर 40 लाख रुपए के नोटों की गडि्डयां बिछाई, बोला- रिश्वत में मिले

    Bribe, Social Worker, Mumbai, Millions, Builder, Scam

    मुंबई  महाराष्ट्र मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता संदीप ने कहा कि मुंबई के पूर्वी उपनगर के विक्रोली इलाके में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) की योजना में हुआ घोटाला उजागर नहीं करने के लिए ‘वोट पार्टी’ देने के लिए मशहूर एक बिल्डर ने उसे 11 करोड़ रुपए रिश्वत की पेशकश की थी। जसमे से पहली किश्त के रूप में 29 मई को 60 लाख रुपए जबकि दूसरी किश्त के रूप में 21 जून को 40 लाख रुपए दिए गए। उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया। उन्होंने कहा कि 60 लाख रुपए की पहली किश्त खर्च हो गई।

    • संदीप ने दावा किया कि यह रकम घोटाले की जानकारी निकालने तथा गरीबों को न्याय दिलाने में खर्च हुई।

    रिश्वत की रकम मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने को तैयार

    संदीप ने कहा कि सरकार इजाजत दे तो वह रिश्वत की यह रकम मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने को तैयार हैं। वह इसे आदिवासियों के लिए काम करने वाले एनजीओ को भी देने के इच्छुक हैं।

    संदीप ने कहा कि रिश्वत की पहली किस्त में मिले 60 लाख रुपए एसआरए की लड़ाई में 260 घरों को न्याय दिलाने पर खर्च हुए। 260 घरों को तोड़ने का नोटिस जारी हुआ था जिसे रुकवाने के लिए एक-एक घर पर 5-5 हजार रुपए खर्च किए। जब उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज हुआ तो अग्रिम जमानत पर 50 हजार रुपए खर्च किए।

    येवले ने कहा कि उन्हें एसआरए के पूर्व सीईओ विश्वास पाटील और भाजपा विधायक राम कदम ने भी घूस स्वीकार करने को कहा। लेकिन कदम ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया और कहा कि आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।