हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा स्टेडियम में ...

    स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता में किसानों की एंट्री पर बवाल

    मौके पर बुलानी पड़ी डायल 112 पुलिस

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम (Shaheed Bhagat Singh Stadium) में चल रहे खेल प्रतियोगिता में किसानों की एंट्री पर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर डायल 112 पुलिस बुलाई गई। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कि या और दोनों पक्षों को शांत क रवाकर हुडा पुलिस चौकी को इस संबंध में सूचित किया। आगामी कार्रवाई हुडा पुलिस चौकी करेगी। मामले के अनुसार शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। जिनमें वे बच्चे भी भाग ले रहे हैं जिनके जन्म प्रमाण पत्र पर अन्य राज्यों के नाम दर्ज है। इस पर एक खिलाड़ी ने रिकार्ड मांग लिया। इसमें कुछ किसान नेताओं की भी एंट्री हो गई। आरोप है कि कि सान नेता भूपेंद्र वैदवाला व अन्य कि सानों ने मामले में दखलंदाजी की, जिससे विरोध बढ़ गया और मौके पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।

    किसान यूनियन ने दुर्व्यवहार किया: अनिल कुमार

    खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एक टीम ने दूसरी टीम पर ऑब्जेक्शन किया था। कानून के अनुसार रिकार्ड दिखाने को भी तैयार थे। लेकि न इसमें कि सान यूनियन ने दखलअंदाजी क रते हुए दुर्व्यवहार किया। कि सान नेता हमें अपना काम नहीं क रने दे रहे। मौके को देखते हुए हमने पुलिस को बुला लिया।

    यह भी पढ़ें: – गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में बम की सूचना पर दौड़ी पुलिस

    अधिकारी झूठ बोल रहे हैं: भूपेंद्र

    भूपेंद्र वैदवाला ने क हा कि पुलिस हमने बुलाई है। सरेआम अधिकारी झूठ बोल रहा है। इस टूर्नामेंट में यूपी के पांच बच्चे डाले हुए हैं। इस पर एतराज जताया तो आज का समय दे दिया। इस पर बेवजह बवाल कर दिया। हम ऐसे शांत नहीं बैठेंगे, इन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    क्या कहते हैं एएसआई अशोक

    डायल 112 से एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि हमें झगड़े की सूचना मिली थी। हुडा पुलिस चौकी की इंचार्ज राजबाला को सूचना दे दी है। आगामी कार्रवाई वह करेंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here