हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दिन-दहाड़े घर ...

    दिन-दहाड़े घर में घुसा महिला गिरोह, चोरी

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    नारायणगढ़ (सच कहूँ न्यूज/सुरजीत कुराली)। नारायणगढ़ के गांव नगला राजपुतान में दिन-दहाड़े महिला गिरोह ने एक घर में दबिश देकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान गिरोह ने घर में मौजूद महिला को बेहोश कर उसके घर से लाखों रुपए के गहने लूट लिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धटनास्थल का मुआयना किया और महिला को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला खतरे से बाहर है लेकिन इतने बड़े हादसे के बाद वह बेहद सदमें में है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में गांव नगला राजपूतान की नूरजहां ने बताया कि उसका पति गुलशेर व बेटा इमरान राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, सुबह वह घर पर अकेली थी।

    यह भी पढ़ें: – गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में बम की सूचना पर दौड़ी पुलिस

    इस दौरान तीन महिलाओं का गिरोह घर में घुसा और उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया। नूरजहां जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। आरोपी महिलाओं ने दो कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़कर सोने व चांदी के गहने और कु छ नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नूरजहां को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। नारायणगढ़ थाना प्रभारी नरेन्द्र राणा ने कहा कि नूरजहां की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here