हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home खेल Rugby Premier...

    Rugby Premier League: हैदराबाद में 16 से 28 जून तक खेली जायेगी रग्बी प्रीमियर लीग

    Rugby Premier League
    Rugby Premier League: हैदराबाद में 16 से 28 जून तक खेली जायेगी रग्बी प्रीमियर लीग

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Rugby Premier League: हैदराबाद में 16 से 28 जून तक रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जायेगा। आज जीएमआर स्पोर्ट्स ने, इस खेल की राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी, रग्बी इंडिया के साथ साझेदारी में घोषणा करते हुए कहा कि रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का दूसरा संस्करण 16 से 28 जून तक हैदराबाद के गचीबोवली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। रग्बी प्रीमियर लीग के इस सत्र में तेज-तर्रार रग्बी 7एस प्रारुप में वापस आ रही है। दूसरे एडिशन में पहले एडिशन की छह फ्रैंचाइजियां शामिल होंगी।

    इस अवसर पर हैदराबाद में लीग का स्वागत करते हुए तेलंगाना सरकार के (युवा उन्नति, पर्यटन और संस्कृति और खेल विभाग) के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने कहा: “एक वैश्विक खेल डेस्टिनेशन के रूप में हैदराबाद का उभरना तेलंगाना के लंबे समय के नीतिगत विजन और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों के लिए संस्थागत समर्थन को दशार्ता है। रग्बी प्रीमियर लीग जैसे आयोजन पर्यटन, शहरी दृश्यता और राज्य की व्यापक खेल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।” इस भावना को दोहराते हुए और लीग के निरंतर विकास की रूपरेखा बताते हुए, रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा: “जीवन में कोई भी काम करते समय, हमेशा बेहतर करने, बेहतर बनने और बेहतर देने की चाहत होती है। यही आरपीएल की आधारशिला बनी रहेगी।” Rugby Premier League

    यह भी पढ़ें:– इस कलियुग में धरती पर फरिश्ते बनकर आए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार: ओमप्रकाश