हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश दौड़ती शताब्दी...

    दौड़ती शताब्दी एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी

    Shatabdi Express, Divided, Driver, Rail Traffic

    ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    बुलन्दशहर (एजेंसी)। दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार सुबह कपलिंग टूट जाने से दो हिस्सों में बंट गई । इस हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि इससे एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।

    रेलवे सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर में खुर्जा के जक्षन क्षेत्र के जंगल में करीब नौ बजे दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का कपलिंग टूट जाने से दो हिस्सों में बंट गई । इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुऐ रेलगाड़ी को रोक दिया। इससे हादसे के बाद करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।