हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home कारोबार Rupee vs Doll...

    Rupee vs Dollar: डॉलर में सुधार के बावजूद रुपये में गिरावट जारी, इतने पैसे कमजोर होकर खुला, जानिये अन्य देशों का हाल

    Rupee vs Dollar
    Rupee vs Dollar: डॉलर में सुधार के बावजूद रुपये में गिरावट जारी, इतने पैसे कमजोर होकर खुला, जानिये अन्य देशों का हाल

    मुंबर्ई (एजेंसी)। Mumbai News: दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में आज मिलाजुला रुख रहा। थॉमस कुक की ओर से जारी सांकेतिक मुद्रा दरें और ट्रैवलर्स चेक खरीद और बिक्री की दरें इस प्रकार हैं।

    मुद्राएं………………….क्रय……………….विक्रय

    • यूएई दिरहम…………… 21.21……………… 24.79
    • ऑस्ट्रेलियाई डॉलर………50.18……………….58.08
    • कनाडाई डॉलर…………..56.38……………….65.66
    • स्विस फ्रैंक………………94.06……………..110.55
    • चीनी युआन………………8.42……………….13.66
    • यूरो…………………….88.12……………..102.19
    • स्टर्लिंग पाउंड………….105.06……………..121.87
    • जापानी येन………………0.53…………………0.62
    • कुवैती दिनार…………..229.87……………..288.03
    • सऊदी रियाल……………20.74……………….24.54
    • स्वीडिश क्रोना…………………………………….9.39
    • सिंगापुर डॉलर……………60.41………………71.57
    • अमेरिकी डॉलर…………..77.96………………90.40

    डॉलर में सुधार के बावजूद रुपया 29 पैसे कमजोर होकर 85.63 डॉलर पर खुला। अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के बाद डॉलर सूचकांक में सुधार के कारण बुधवार को भारतीय रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार को 85.34 पर बंद होने के बाद घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे कमजोर होकर 85.63 पर खुली।

    लगातार दो महीनों की बढ़त के बाद अब तक इस महीने में मुद्रा में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, भारतीय रुपये में कल गिरावट आई, लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 85.33 पर बंद हुआ, क्योंकि निर्यातकों ने अपनी प्राप्तियों को बेचने के लिए आॅर्डर दे दिए, जो लागत के भीतर हैं।

    यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन स्कूल में किंडरगार्टन बच्चों के लिए आयोजित हुई पूल पार्टी, बच्चों ने जमकर की मस्ती