हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    Russia biggest attack on Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला! रूस ने 477 ड्रोन, 60 मिसाइलें दागी

    Russia Ukraine attack News

    Russia biggest attack on Ukraine: कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन संघर्ष ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया है। रूस ने शनिवार रात से रविवार सुबह तक यूक्रेन पर 477 ड्रोनों और 60 मिसाइलों से हमला किया, जिसे युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे भीषण हवाई हमला बताया जा रहा है। यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनात के अनुसार, यह हमला न केवल मिसाइलों बल्कि ईरान निर्मित ‘शाहिद’ आत्मघाती ड्रोनों से भी किया गया। उन्होंने इसे “सबसे बड़ा समन्वित हवाई हमला” करार दिया। Russia Ukraine attack News

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्तांबुल में शांति वार्ता के लिए तत्परता जताई थी

    इस हमले के कुछ ही समय पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्तांबुल में शांति वार्ता के लिए तत्परता जताई थी, लेकिन उसके बाद हुआ यह हमला दोनों देशों के बीच तनाव की नई ऊंचाई को दर्शाता है। रूसी हमलों में यूक्रेन को उसके पश्चिमी सहयोगियों से प्राप्त F-16 युद्धक विमान भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिसमें पायलट की मृत्यु हो गई। यह घटना रूस द्वारा यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की रणनीति को दर्शाती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “रूसी बल हर उस चीज़ को निशाना बना रहे हैं जो जीवन को बनाए रखने में सहायक है।”

    हमले के बाद लगभग पूरे यूक्रेन में रातभर हवाई हमले की चेतावनी जारी रही। इस बीच, पोलैंड ने भी अपनी हवाई सीमाओं की सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान तैनात किए। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस द्वारा छोड़े गए 537 हथियारों में से 249 को मार गिराया गया, जबकि 226 हथियार संभवतः इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप के चलते विफल हो गए। इस घातक हमले ने एक बार फिर युद्ध के भयावह स्वरूप को उजागर कर दिया है और आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। Russia Ukraine attack News

    Bharatpur Soil collapse: भरतपुर में मिट्टी ढहने से हुआ बड़ा हादसा, दस से अधिक महिलाएं-पुरुष दबे