हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home कारोबार रूस यूक्रेन स...

    रूस यूक्रेन संकट में शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे 5.68 लाख करोड़

    Stock Market, Sensex

    मुंबई (एजेंसी)। रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग का समाधान नहीं होने से कच्चे में आये उबाल के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में हुयी भारी गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा जहां आज ढाई फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी जिससे निवेशकों के 5.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1492.06 अंकों की गिरावट लेकर 57842.75 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 382.20 अंक उतरकर 15683.15 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की साथ ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 2.25 प्रतिशत टूटकर 22108.94 अंक पर और स्मॉलकैप 2.30 प्रतिशत उतरकर 25681.12 अंक पर रहा। बीएसई में हुयी इस बिकवाली से उसका बाजारपूंजीकरण पिछले कारोबार दिवस के 24679421.38 करोड़ रुपये की तुलना में 568590.34 करोड़ रुपये घटकर 24110831.04 करोड़ रुपये पर रहा। इस तरह से निवेशकों को 5.68 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    क्या है मामला

    बीएसई में शामिल सभी समूह गिरावट में जिसमें रियलटी में सबसे अधिक 5.31 प्रतिशत, बैंकिंग 4.59 प्रतिशत और वित्त 4.35 प्रतिशत प्रमुख हैं।बीएसई में कुल 3595 कंपनियों में कुल कारोबार हुआ जिसमें से 2608 लाल निशान में जबकि 849 हरे निशान में रही। 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ ही खुले। यूरोपीय बाजार और एशियाई बाजार भी लाल निशान में दिखे। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई1.64 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 3.35 प्रतिशत, जापान का निक्केई 2.94 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 3.87प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.17 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here