हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें रूसी राष्ट्रप...

    रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin का पाकिस्तान पर यह बयान, क्या भारत के लिए झटका है?

    Vladimir Putin

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत-रूस की दास्ती पिछले कई दशकों से चली आ रही है। अमेरिका के प्रतिबंध के बावजूद भारत (SCO Summit 2022 ) रूस से लगातार तेल खरीद रहा है। लेकिन रूस ने उज्जबेकिस्तान में हो रही एससीओ मीटिंग में पाक प्रेम दिखाकर भारत की चिंता बढ़ा दी है आपको बता दें कि रूस एससीओ समिट में पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। समिट के दौरान रूस-पाकिस्तान के देशों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय बैठक की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग में रूस के president vladimir putin ने कहा कि साउथ ईस्ट एशिया में पाकिस्तान हमारा विश्वसनीय पार्टनर बन सकता है तो वहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि रूस सुपरपावर है और हम उससे दोस्ती गहरी करना चाहते है।

    यह भी पढ़े- शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन ने कैसे बढ़ाई अमेरिका की टेंशन, जानें, भारत की रणनीति

    Vladimir Putin

    बैठक में पाक प्रमुख ने क्या बोला 

    रूस के राष्ट्रपति vladimir putin ने पाक के पीएम शहबाज शरीफ से मिलकर कहा कि मेरे पास आपके भाई नवाज शरीफ के साथ कई बैठकों की अच्छी यादें हैं। रूसी राष्ट्रपति  ने कहा कि हमने कजाकिस्तान व रूस में हुई एससीओ बैठक में मुलाकात की थी। रूसी राष्ट्रपति  ने कहा कि रूस पाकिस्तान को साउथ एशिया में अपने प्राथमिक सहयोगी के नजरिए से देखता है व दानों देशों के सकारात्मक के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

    बैठक में पुतिन की मुख्य बातें  | Vladimir Putin

    • राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हम साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।
    • हम रेवले टांस्पोर्टेशन व ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में अच्छी संभावना भी देख रहे हैं।
    • पाकिस्तान स्ट्रीम गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट का मकसद पाइपलाइन गैस को रूस से पाक पहुंचना है।
    • कजाकिस्तान, रूस व उज्बेकिस्तान में कुछ जगहों पर तो काम भी पूरा हो गया है।
    • हमे अफगान मुद्दे को सुलझाने की जरूरत।
    • अफगानिस्तानियों से हमारे अच्छे राजनीतिक संबंध है।
    • पाक में बाढ़ में हुई मौतों पर रूसी राष्ट्रपति ने शोक जताया।

    Vladimir Putin, Agreement with Turkey

    जानिये, पाकिस्तान पीएम ने क्या कहा 

    पाक के पीएम शहबाज शरीफ ने रूसी राष्ट्रपति  से कहा कि मेरे छात्र जीवन की कुछ यादें रूस से जुड़ी हुई है। वो मेरी पहली इंटरनेशनल ट्रिप थी। पाक पीएम ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें मॉस्का भेजा था। पाक पीएम ने कहा कि उनके दादा जुल्फिकार अली भुट्टों ने ही स्टील प्लांट की नींव रखी थी। उन्होंंने कहा कि रूस के साथ पाकिस्तान के अद्भत संबंध रहे हैं।

    क्या भारत पर फर्क पड़ेगा? | Vladimir Putin

    भारत और रूस के संबंध हमेशा से ही अच्छे रहे हैं लेकिन मौजूदा बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच जहां भारत अमेरिका से करीबी बढ़ी है,रूस का पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करना भारत के लिए चिंता की बात हो सकती है।

    Vladimir Putin

    आपको बता दें कि अमेरिका ने ही हाल ही में पाकिस्तान को फाइटर जेट एफ-16 फ्लीट के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की तो भारत-अमेरिका की दोस्ती की विश्वसनीयता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे है। वहीं भारत और रूस की बैठक शुक्रवार को होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here