हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पायलट के जन्म...

    पायलट के जन्मदिन पर अजमेर में भिड़े कांग्रेसी

    Sachin Pilot Birthday

    अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के जन्मदिन उत्सव (Sachin Pilot Birthday) में एक कार्यकर्ता के थप्पड़ मारने से रंग में भंग पड़ गया।

    अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से आयोजित पायलट के जन्मदिन कार्यक्रम का जायका उस समय बिगड़ गया जब केक काटने और बांटने के दौरान फोटो खिंचाने की होड़ में दो बार पार्षद रहे चुके नरेश सत्यावना ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता राजकुमार गर्ग के थप्पड़ मार दिया।

    एकाएक हुई इस घटना से सभी कांग्रेसियों को सख्ते में ला दिया और बात ज्यादा बढ़ती या मारपीट तक पहुंचती इससे पहले ही एक अन्य पूर्व पार्षद अमोलक सिंह छाबड़ा ने पीड़ित कार्यकर्ता राजकुमार गर्ग को अलग हटाकर दूर कर दिया।

    खास बात यह रही कि विवाद के बीच अध्यक्ष विजय जैन व महेंद्र सिंह रलावता चुप्पी साधे रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर सिंह बेदी के हाथों केक कटवाया गया तथा कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव में पायलट के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया।

    शहर अध्यक्ष विजय जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस राज में सचिन पायलट को ही मुख्यमंत्री बनाया जायेगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।