हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home देश बेअदबी मामला:...

    बेअदबी मामला: सीबीआई के दस्तावेजों को अदालत में सौंपने से पीछे हट रही एसआईटी

    फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। पवित्र श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में सीबीआई द्वारा एसआईटी को दिए गए दस्तावेजों को बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत में सौंपने की मांग की थी, लेकिन एसआईटी ने अभी तक ऐसा नहीं किया। इस संबंध में बचाव पक्ष की टीम ने याचिका दायर कर मांग की थी कि उन्हें पूरे दस्तावेज दिए जाएं। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान दस्तावेजों को सौंपने संबंधी दायर याचिका का जवाब देने के लिए कहा था लेकिन एसआईटी टीम ने कोई जवाब नहीं दिया था। उसके जवाब में मंगलवार की तारीख तय थी लेकिन आज भी सरकारी वकील ने कुछ दिनों की मांग कर अगली तारीख ली।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए बचाव पक्ष के एडवोकेट आरके हांउा, वीके मोंगा व बसंत सिंह सिद्धू ने बताया कि पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में पहले सीबीआई पूरी जांच कर चुकी है। उसके बाद पंजाब सरकार ने जांच के लिए पंजाब पुलिस की एसआईटी का गठन किया। पहले जांच में सीबीआई इस मामले में नामजद लोगों को क्लीन चिट्ट दे चुकी है लेकिन राजनीति से पे्ररित एसआईटी पूरे मामले को डेरा श्रद्धालुओं पर मढने के लिए कुछ दस्तावेजों को अदालत की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने से पीछे हट रही है। आज की सुनवाई दौरान सरकारी वकील ने अगली तारीख की मांग करने पर माननीय अदालत ने अगली तारीख 11 जनवरी को एसआईटी से बचाव पक्ष द्वारा दायर याचिका का जवाब देने के लिए कहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here