हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ब्लॉक उकलाना ...

    ब्लॉक उकलाना की साध संगत ने मनाया मई माह का पावन भंडारा

    Uklana Naamcharcha
    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन करती साध संगत

    ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा का आयोजन कर मनाया पावन भंडारा

    • साध संगत को पूज्य गुरु जी द्वारा भेजा गया इलाही पत्र पढ़कर सुनाया गया

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। ब्लॉक उकलाना की साध संगत ने मई माह का पावन भण्डारा नामचर्चा घर में श्रद्धा व हर्सोल्लास से मनाया। (Uklana Naamcharcha) इस उपलक्ष्य में सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के सभी गाँवो से बडी संख्या में साध सँगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इन्सां द्वारा पवित्र इलाही नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की।

    यह भी पढ़ें:– ब्लाक स्तरीय नामचर्चा में गूंजा रामनाम

    ब्लॉक प्रेमी सेवक ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को व समस्त साध-संगत को पावन भंडारे की बधाई दी। चंद्र इन्सां ने विनती का शब्द लगाया। (Uklana Naamcharcha) इसके बाद नामचर्चा में कविराज भाईयों ने भक्तिमय भजन गाकर गाकर साध-संगत को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। प्रह्लाद इन्सां, भीमा इन्सां, सही राम इन्सां, मंगत इन्सां, भाग्य इन्सां, साहिल इन्सां, पवन इन्सां, कुलबीर इन्सां, रोहित इन्सां, रामपाल इन्सां, सागवान इन्सां कविराजों ने शब्दों द्वारा गुरुयश का गुणगान किया । चंद्र इन्सां ने पूज्य गुरु द्वारा भेजा गया इलाही पत्र साध – संगत को पढ़कर सुनाया।

    इस दौरान ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इन्सां ने सारी साध सँगत को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा (Uklana Naamcharcha) से चलाये जा रहे 157 मानवता भलाई कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया व सारी साध सँगत ने भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। नामचर्चा के पश्चात 85 मेंबर भाई-बहन समिति द्वारा साध-संगत को हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर 25 मेंबर सुरेंद्र खुराना इन्सां, डॉ दिलीप इन्सां, मास्टर सहीराम इन्सां, सुबे? सिंह इन्सां, चंद्र इन्सां, पवन इन्सां सुजान समिति, आईटी विंग के सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के जिम्मेदार व समस्त साध संगत मौजूद रही।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here